GST Search by PAN And Name 2025 : नमस्कार दोस्तों, लैंड कैलकुलेटर की एक और नए आर्टिकल में आप सभी का स्वागत है आज के इस आर्टिकल पोस्ट के जरिए हम जीएसटी नंबर को नाम अथवा पैन कार्ड की मदद से कैसे सर्च करेंगे इसके संबंध पूरी जानकारी विस्तार से देने जा रहे हैं |
भारत सरकार द्वारा लागू किए गए GST (वस्तु और सेवा कर) भारत की एकीकृत कर प्रणाली है, जो 1 जुलाई 2017 को लागू की गई | GST नंबर किसी व्यवसाय के कर पंजीकरण का पहचान नंबर है, जो उन्हें सरकार के साथ कानूनी रूप से व्यापार करने की अनुमति देता है |

ऐसे में किसी कारण बस आपका जीएसटी नंबर नहीं मिल रहा है, तो आप कैसे अपने know your gst by name अथवा पैन कार्ड की मदद से अपने जीएसटी नंबर को ढूंढेंगे | इसके संबंधित जानकारियां हम आपको देंगे |
इसके अलावा कई बार दुकान है शॉप पर आए हुए कस्टमर आपको जीएसटी नंबर देते हैं तो अगर आपको यह कंफर्म करना है की रजिस्ट्री नंबर वाकई में सही है या नहीं इसके लिए भी आप इसकी जांच कर सकते हैं |
Also Read:- How to Check Legal Disputes and Land Status on UP Bhulekh Portal 2025 – A Complete Guide
GST Search by PAN And Name 2025 के मुख्य कारण
आप एक बार नीचे दिए गए महत्वपूर्ण जानकारी को देखेंगे तो आपको भी या स्पष्ट होगा How to search GST number by name करना कितना जरूरी है या जीएसटी नंबर की जांच करना कितना महत्वपूर्ण है:
- व्यवसायिक सत्यापन: जब आप अपने व्यवसाय के साथ लेनदेन करते हैं तब जीएसटी नंबर सर्च करके आप यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि वह व्यवसाय सरकार के साथ रजिस्टर्ड है या नहीं आपके व्यवसाय के लिए भरोसेमंद साझेदारी का चयन करने में यह “GST number search” जानकारी पूरी मदद करती है |
- धोखाधड़ी से बचाव: आप खुद से अपने मोबाइल अथवा लैपटॉप की मदद से जीएसटी नंबर सर्च करके यह जान सकते हैं कि आपके द्वारा किया गया भुगतान जीएसटी सही तरीके से सरकार तक पहुंचता है या नहीं जहां धोखाधड़ी और गलत बिलिंग से आपको या फीचर्स बताता है |
- जीएसटी टैक्स का अनुपालन और सहयोग: GST नंबर के माध्यम से आप अपने व्यापारिक लेन-देन को सही तरीके से रिकॉर्ड कर सकते हैं। यह आपके GST रिटर्न दाखिल करने में भी मदद करता है, जिससे कर अनुपालन में आसानी होती है |
Also Read:- IGRSUP 2025: उत्तर प्रदेश स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर प्रॉपर्टी पंजीकरण ऑनलाइन कैसे करें?
GST नंबर सर्च करने के तरीके
नीचे हम स्टेप बाय स्टेप जानेंगे कि आप जीएसटी नंबर को किस तरीके से सर्च कर सकते हैं और कौन-कौन आपके पास मौजूद होंगे जिनके जरिए आप जीएसटी नंबर को आसानी से ऑनलाइन ढूंढ सकते हैं:
- यह आप know your gst by name कर सकते हैं |
- पैन कार्ड से जीएसटी नंबर सर्च करें|
- जीएसटी हेल्पलाइन नंबर का उपयोग करके |
- जीएसटी नंबर से व्यवसाय की सत्यता जांच करना |
Also Read:- Advanced Time Calculator: Time Duration Calculator से करें अपने काम और समय की सटीक गणना
नाम से GST नंबर सर्च करें! | (Know Your GST Number By by Name)
नीचे हम जानेंगे कि आप जीएसटी पोर्टल के जरिए अपने नाम से जीएसटी नंबर को कैसे सर्च करेंगे, know your gst number, इसके संबंध नीचे हमने स्टेप बाय स्टेप दिए हैं:
- नाम के जरिए जीएसटी नंबर प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को जीएसटी पोर्टल की https://www.gst.gov.in/ ऑफिशल वेबसाइट पर आना होगा |

- गुड एंड सर्विस टैक्स की ऑफिशल वेबसाइट की मेनू बार में मौजूद “Search Taxpayer, Quick Links” पर क्लिक करना होगा |
- जहां आपको दिख रहे “Search taxpayer opted In/ Out for Composition” लिंक पर क्लिक करके एक नए पेज पर आना होगा |
- जहां आपको “Opt In / Opt Out” किसी एक विकल्प का चयन करके नीचे स्टेट अथवा “GSTIN/UIN” का चयन करना होगा |

- हमने स्टेट चेंज करने के उपरांत स्टेट और फाइनेंशियल ईयर का चयन करेंगे तत्पर शायद आपको लीगल नाम दर्ज करके नीचे मौजूद कर्ज कोड को भरना होगा |
- जीएसटी नंबर को नाम से सर्च करने के लिए नीचे दिए गए ब्लू कलर के सर्च वाले बटन पर क्लिक करना होगा |
- अब आपके स्क्रीन पर आपका जीएसटी नंबर दिखाई देगा जिसे आप कहीं पर नोट डाउन करके रख सकते हैं |
नीचे बताई गई निम्नलिखित जानकारी का उपयोग करके आप भी बहुत ही आसानी से किसी भी टैक्सपेयर की डिटेल उनके नाम से सर्च कर सकते हैं साथ ही नाम से ही जीएसटी नंबर प्राप्त कर सकते हैं |
Also Read:- UPFR Agristack Registration 2025: जानें Agristack Yojana 🌾आवेदन प्रक्रिया और लाभ
Get Instant Search GST Numbers By PAN | (पैन कार्ड से GST नंबर)
Get Instant Search GST Numbers By PAN – ऐसे में अगर आपके पास पैन कार्ड मौजूद है तो आप अपने पैन कार्ड संख्या की मदद से जीएसटी पोर्टल पर दर्ज करके अपने पैन कार्ड से GST नंबर को आसानी से सर्च कर सकते हैं, इस प्रक्रिया को करने के स्टेप नीचे दिए गए हैं:
- इसके लिए भी आपको सबसे पहले जीएसटी पोर्टल की ऑफिशल वेबसाइट (https://services.gst.gov.in/) पर जाना होगा |

- जहां आपको सर्विस का लिंक ऊपर मेनू बार में दिखाई देगा, |Home/Search Taxpayer/Search by PAN| इन स्टेप के अंतर्गत आप एक नए पेज पर आएंगे |
- जहां आपको सर्च टैक्सपेयर के इस पेज पर परमानेंट अकाउंट नंबर यानि पैन कार्ड को दर्ज करके नीचे दिए गए सर्च वाले बटन पर क्लिक करना होगा |

- पैन नंबर दर्ज करने के उपरांत आपको नीचे दिए गए कैप्चर कोड को भरना होगा | और सर्च वाले लिंक पर क्लिक करना होगा |

- नीचे आपके स्क्रीन पर आपका GSTIN/UIN और GSTIN/UIN Status और आपका राज्य उपलब्ध होगा |

- यही मौजूद चेक बॉक्स पर क्लिक करके आप अपने जीएसटी के संबंधित रिपोर्ट को प्राप्त कर सकते हैं |
- जहां रिपोर्ट पर क्लिक करने के उपरांत लीगल नाम स पर पैन कार्ड की डिटेल आपके पॉप अप विंडो में दिखाई देगी |

- इसी पॉप अप विंडो में आगे की प्रक्रिया जानने के लिए आपको अपना जन्म तिथि पूरा पता और ईमेल एड्रेस के साथ मोबाइल नंबर को ओट से वेरीफाई करना होगा |
लेकिन हमें तो केवल पैन कार्ड नंबर से जीएसटी नंबर सर्च/Search GST Number by PAN करना था | यह काम आप यहां से आसानी से कर सकते हैं की जानकारी कैसी लगी कमेंट के माध्यम से जरूर बताइएगा | अगर आप आप पैन नंबर से अपना जीएसटी नंबर नहीं ढूंढ़ पा रहे हैं, तो कमेंट करके दोबारा से पूछ सकते हैं |
Search GST Number By GST Helpline
अगर आप चाहे तो जीएसटी नंबर को हेल्पलाइन नंबर के जरिए भी सर्च कर सकते हैं इसके लिए हमने नीचे जीएसटी पोर्टल पर उपलब्ध कराए गए सहायता हेल्पलाइन नंबर और ईमेल एड्रेस की डिटेल दे रहे हैं जो आपको जीएसटी नंबर सर्च करने में मदद करेंगे |
GST Helpline Phone Numbers
Helpdesk Name | Phone Number(s) |
GST Help Desk | 0120-4888-999 |
Saksham Seva* | 1800-266-2232/1800-121-4560 |
CBEC Mitra | 1800-1200-232 |
ICEGATE Help Desk | 1800-3010-1000 |
GST Help via Email – GST Search by PAN And Name 2025
Helpdesk Name | Email ID |
GST Help Desk | helpdesk@gst.gov.in ** |
Saksham Seva* | saksham.seva@icegate.gov.in |
CBEC Mitra | cbecmitra.helpdesk@icegate.gov.in |
ICEGATE Help Desk | icegatehelpdesk@icegate.gov.in |
What information does the GST number contain and how to identify it
जीएसटी नंबर में कौन-कौन सी जानकारी होती है, और इसे कैसे पहचानें?
जीएसटी नंबर, जिसे GSTIN (Goods and Services Tax Identification Number) कहा जाता है, एक 15 अंकों का यूनिक कोड है जो व्यवसायों को सरकार द्वारा आवंटित किया जाता है | इस नंबर में व्यवसाय से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां छिपी होती हैं |
जीएसटी नंबर में छिपी जानकारी:
- पहले दो अंक: संबंधित राज्य का कोड दर्शाते हैं |
- अगले 10 अंक: व्यवसाय के पैन (PAN) नंबर से मेल खाते हैं |
- 13वां अंक: राज्य में एक ही पैन से जुड़े रजिस्ट्रेशन की संख्या दर्शाता है |
- 14वां अंक: डिफॉल्ट है और हमेशा “Z” होता है |
- 15वां अंक: यह चेक कोड होता है, जिसका उपयोग त्रुटि की पहचान के लिए किया जाता है |
list of state codes of gst number
State GST Code | State Name | State GST Code | State Name |
---|---|---|---|
01 – Jammu & Kashmir | 02 – Himachal Pradesh | 03 – Punjab | 04 – Chandigarh |
05 – Uttarakhand | 06 – Haryana | 07 – Delhi | 08 – Rajasthan |
09 – Uttar Pradesh | 10 – Bihar | 11 – Sikkim | 12 – Arunachal Pradesh |
13 – Nagaland | 14 – Manipur | 15 – Mizoram | 16 – Tripura |
17 – Meghalaya | 18 – Assam | 19 – West Bengal | 20 – Jharkhand |
21 – Odisha | 22 – Chhattisgarh | 23 – Madhya Pradesh | 24 – Gujarat |
25 – Daman and Diu | 26 – Dadra & Nagar Haveli | 27 – Maharashtra | 28 – Andhra Pradesh |
29 – Karnataka | 30 – Goa | 31 – Lakshadweep | 32 – Kerala |
33 – Tamil Nadu | 34 – Puducherry | 35 – Andaman & Nicobar | 36 – Telangana |
आपने लैंड कैलकुलेटर डॉट नेट कि इस वेबसाइट पर How to search GST number by name के जरिए अपना जीएसटी नंबर कैसे प्राप्त करेंगे जानकारी को देख अगर आपके मन में इससे जुड़ी हुई कोई समस्या या कोई सवाल है तो आप नीचे उपलब्ध कमेंट सेक्शन में अपनी जानकारी को दर्ज कर सकते हैं |
इसके अलावा हमने Verify GST number online, GST search by PAN India, GST number check online, जैसी सभी जानकारी को बारीकी से स्टेप बाय स्टेप तरीके से समझा कर बताया है फिर भी कोई समस्या आती है तो आप मेरे सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट के जरिए संपर्क कर सकते हैं | अब तक या आर्टिकल पढ़ने के लिए आप सभी का धन्यवाद!!
GST Search by PAN And Name 2025 ने के संबंधित FAQs
जी हां, आप GST नंबर को नाम और PAN कार्ड की जानकारी के माध्यम से खोज सकते हैं | इसके लिए आप अधिकृत services.gst.gov.in पोर्टल, जैसे कि सरकारी GST पोर्टल या अन्य प्रमाणित थर्ड-पार्टी landcalculator.net टूल्स का उपयोग कर सकते हैं |
GST नंबर खोजने के लिए निम्नलिखित जानकारी जरूरी है:
पैन नंबर (PAN) –
व्यापार का नाम (Business Name) या व्यक्ति का पूरा नाम –
राज्य का चयन (State selection) –
GST नंबर खोजने के लिए आप निम्नलिखित का उपयोग कर सकते हैं:
आधिकारिक GST पोर्टल (www.gst.gov.in)
मास्टर्स इंडिया या landcalculator.net, अन्य प्रमाणित थर्ड-पार्टी टूल्स |
संबंधित सरकारी वेबसाइट जो GST नंबर खोजने की सुविधा प्रदान करती है |
सरकारी पोर्टल पर GST नंबर खोजने के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाता है | । लेकिन, यदि आप किसी थर्ड-पार्टी टूल या सेवा का उपयोग करते हैं, तो हो सकता है कि वे आपसे सेवा शुल्क लें |